Breaking News
खबरें पढ़ें
दो दिव्यांग भाई-बहन के सरकारी योजनाओं से वंचित होने का आरोप, लगा रहे दफ्तरों के चक्कर || बेचूबीर बाबा धाम के चढ़ावे को लेकर पुलिस पर वसूली के आरोप, जांच की मांग || राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन || ग्रामीण क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ || 28-29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान || किसान दिवस में उठीं सड़क, सिंचाई, छुट्टा पशुओं और केसीसी से जुड़ी समस्याएं || डायट सभागार में संकुल शिक्षकों की त्रैमासिक बैठक आयोजित || दिव्यांगजनों को मिले 109 सहायक उपकरण, राज्यमंत्री ने किया वितरण || होटल-रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा की जांच, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण || उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले
Wednesday 25th November 2026 07:08:00 PM

बेचूबीर बाबा धाम के चढ़ावे को लेकर पुलिस पर वसूली के आरोप, जांच की मांग

Blog single photo
Share on

  राजेश पाठक विधि संवाददाता

• वंशज एवं व्यवस्थापक रोशनलाल यादव ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत, आरोपों की जांच सीओ मड़िहान को सौंपी गई

मिर्जापुर(उत्तरप्रदेश)। अहरौरा थाना क्षेत्र के जंगल महाल गांव स्थित प्रसिद्ध बेचूबीर बाबा धाम में आयोजित तीन दिवसीय मेले के दौरान चढ़ावे की रकम को लेकर पुलिस पर जबरन वसूली किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। मंदिर के वंशज एवं व्यवस्थापक रोशनलाल यादव एडवोकेट ने अहरौरा थानाध्यक्ष अजय मिश्रा और उपनिरीक्षक संजय सिंह पर 70 हजार रुपये वसूलने तथा अतिरिक्त धनराशि की मांग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल सहित उच्चाधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।


Blog single photo


• सीओ मड़िहान को मिली जांच की जिम्मेदारी

रोशनलाल यादव के अनुसार 18 से 20 नवंबर तक आयोजित मेले के समापन के बाद चढ़ावे की रकम में से कथित तौर पर 50 हजार और 20 हजार रुपये लिए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अगले दिन 50 हजार रुपये और नहीं देने पर धमकी दी गई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच सीओ मड़िहान को सौंपी गई है।

मंदिर के वंशजों ने कहा है कि यदि शिकायत पर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे जिलाधिकारी कार्यालय मिर्जापुर के समक्ष आमरण अनशन करेंगे। फिलहाल लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top