Breaking News
खबरें पढ़ें
नाबालिग लड़की के अपहरण के दोषी को 8 वर्ष का कठोर कारावास || संविधान दिवस पर सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन || विधायक घोरावल ने संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास || संविधान दिवस पर डीपीएस स्कूल में दिलाई गई संविधान की शपथ || संविधान गौरव दिवस पर बौद्ध विहार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास || डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस || भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, ट्रक-ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग || रेलवे ट्रैक के किनारे मिली नवजात बालिका, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित कराया रेस्क्यू || प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, मिर्जापुर हुआ स्थानांतरण || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..
Wednesday 25th November 2026 06:38:00 PM

28-29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

Blog single photo
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए बीएलओ रहेंगे तैनात, सूची पढ़कर भी सुनाई जाएगी

सोनभद्र। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे और मतदाता सूची भी उपलब्ध रहेगी। नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के साथ ही मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जाएगी, जिससे लोग अपने नाम की पुष्टि कर सकें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। जिन पात्र लोगों के नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुए हैं, वे अभियान के दौरान अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें।

• राजनीतिक दलों से मतदाताओं को जागरूक करने की अपील

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान में सहयोग करने और अपने स्तर से लोगों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने बीएलओ को विशेष अभियान के दौरान सक्रियता से कार्य करने तथा मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शम्भू नारायण सिंह, समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय प्रभारी अनिल प्रधान, अपना दल एस के जिला मीडिया सचिव नीरज सिंह पटेल, बसपा के श्याम लाल एवं श्रवण कुमार, सीपीआईएम के जिला मंत्री नन्दलाल आर्य, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम सहित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल एवं अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह उपस्थित रहे।





Top