Breaking News
खबरें पढ़ें
शिक्षक के इंतजार में बंद रहा स्कूल: बच्चे लौटे घर - अभिभावकों ने की शिकायत || स्काउट-गाइड रैली का भव्य समापन, 23 टीमों को मिला गोल्ड और सिल्वर मेडल || सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को फटकार || दुद्धी के जामपानी में 25 नवंबर से शुरू होगा 25 करोड़ का मॉडल स्कूल निर्माण || श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग तेज, व्यापारी संगठन ने सौंपा ज्ञापन || यूपी में 144 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में फेरबदल || मीरजापुर में बमबाजी की खबर का पुलिस ने किया खंडन || सोनभद्र में एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया को मिली नई मजबूती, अमान खान बने जिलाध्यक्ष || सिरसोती से नकटू तक भारी वाहनों का जमावड़ा, लगा लंबा जाम || 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Monday 23rd November 2026 08:52:00 PM

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को फटकार

Blog single photo
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• जननी सुरक्षा योजना के लंबित भुगतान पर प्रतिकूल प्रविष्टि, फैमिली आईडी में खराब प्रगति पर सात बीडीओ पर कार्रवाई के निर्देश

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों का भुगतान लंबित मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को संबंधित नोडल अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वहीं फैमिली आईडी निर्माण की खराब प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने सात खंड विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। इनमें कोन, लालगंज सिटी, नारायनपुर, पटेहरा कला, पहाड़ी व राजगढ़ के बीडीओ शामिल हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर फैमिली आईडी बनाने तथा लेखपाल, पंचायत सचिव, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सहयोग लेने को कहा गया।

• सड़कों के निर्माण में तेजी लाने और विंध्य तीर्थ कार्यालय की गुणवत्ता जांच के निर्देश

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए खराब रैंकिंग वाले विभागों को सुधार लाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग की ओर से नई सड़कों के निर्माण, गड्ढा मुक्ति एवं मरम्मत कार्यों में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी परियोजनाओं को तत्काल शुरू कराने को कहा। निर्माणाधीन विंध्य तीर्थ विकास परिषद कार्यालय में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग और थर्ड पार्टी से जांच कराने के निर्देश दिए। धीमी प्रगति पर यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाई। वहीं जल निगम ग्रामीण एवं नगरीय के अभियंताओं को जल जीवन मिशन के तहत शत-प्रतिशत घरों में जलापूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा। बैठक में सीडीओ विजय कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बब्बन मौर्य, जिला विकास अधिकारी राजीव सिंह, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top