लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए शासन ने 144 पुलिस उपाधीक्षकों (CO) और सहायक पुलिस आयुक्तों के तबादले किए हैं। जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और पीएसी इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
• मिर्जापुर और सोनभद्र से जुड़े अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
तबादला सूची के अनुसार सोनभद्र के क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय को जौनपुर भेजा गया है, जबकि मिर्जापुर के लालगंज में तैनात क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर का स्थानांतरण प्रतापगढ़ किया गया है। मिर्जापुर में तैनात रहे मुनेंद्र पाल सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, प्रयागराज बनाया गया है। वहीं रायबरेली से यादवेंद्र बहादुर पाल को मिर्जापुर भेजा गया है। फतेहपुर से बृजमोहन राय और सोनभद्र से राज सोनकर को एपीटीएस चुनार, मिर्जापुर स्थानांतरित किया गया है।
मंजय वर्मा की रिपोर्ट






