Breaking News
खबरें पढ़ें
कार्तिक पूर्णिमा पर राम-जानकी डिहवा बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ || शिक्षक के इंतजार में बंद रहा स्कूल: बच्चे लौटे घर - अभिभावकों ने की शिकायत || स्काउट-गाइड रैली का भव्य समापन, 23 टीमों को मिला गोल्ड और सिल्वर मेडल || सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को फटकार || दुद्धी के जामपानी में 25 नवंबर से शुरू होगा 25 करोड़ का मॉडल स्कूल निर्माण || श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग तेज, व्यापारी संगठन ने सौंपा ज्ञापन || यूपी में 144 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में फेरबदल || मीरजापुर में बमबाजी की खबर का पुलिस ने किया खंडन || सोनभद्र में एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया को मिली नई मजबूती, अमान खान बने जिलाध्यक्ष || सिरसोती से नकटू तक भारी वाहनों का जमावड़ा, लगा लंबा जाम
Sunday 22nd November 2026 08:11:00 PM

भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह का भव्य स्वागत

Blog single photo
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• श्याम लॉज में आयोजित समारोह में उमड़े सैकड़ों लोग, फूल-मालाओं से किया अभिनंदन


चोपन(सोनभद्र)। भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह के चोपन आगमन पर भाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों एवं समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। नगर स्थित श्याम लॉज में आयोजित समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूर्व विधायक ने उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

• जनता के स्नेह और सम्मान को बताया जनसेवा की प्रेरणा

डॉ. उदयभान सिंह ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सोनभद्र विशेषकर चोपन की जनता से मिलने वाला स्नेह और सम्मान उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रमुख संघ अध्यक्ष राजन सिंह, पूर्व विधायक के सुपुत्र आशीष प्रताप सिंह, अभय पटेल, शीतल उपाध्याय, अजित सिंह, धीरज सिंह, सुनील सिंह, अपना दल (एस) के जिला महासचिव श्यामाचरण गिरी, संजय चेतन, चोपन मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, जीतू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top