Breaking News
खबरें पढ़ें
शिक्षक के इंतजार में बंद रहा स्कूल: बच्चे लौटे घर - अभिभावकों ने की शिकायत || स्काउट-गाइड रैली का भव्य समापन, 23 टीमों को मिला गोल्ड और सिल्वर मेडल || सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को फटकार || दुद्धी के जामपानी में 25 नवंबर से शुरू होगा 25 करोड़ का मॉडल स्कूल निर्माण || श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग तेज, व्यापारी संगठन ने सौंपा ज्ञापन || यूपी में 144 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में फेरबदल || मीरजापुर में बमबाजी की खबर का पुलिस ने किया खंडन || सोनभद्र में एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया को मिली नई मजबूती, अमान खान बने जिलाध्यक्ष || सिरसोती से नकटू तक भारी वाहनों का जमावड़ा, लगा लंबा जाम || 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Monday 23rd November 2026 10:21:00 PM

शिक्षक के इंतजार में बंद रहा स्कूल: बच्चे लौटे घर - अभिभावकों ने की शिकायत

Blog single photo
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• शिक्षकों की गैरहाजिरी से नहीं हुई पढ़ाई, अभिभावकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। सोमवार को विद्यालय में तैनात तीनों शिक्षक अनुपस्थित रहे, जिसके चलते स्कूल पहुंचे बच्चों को पढ़ाई नहीं मिल सकी। काफी देर तक शिक्षकों का इंतजार करने के बाद विद्यालय की रसोइयों ने बच्चों को मध्याह्न भोजन कराया और फिर घर भेज दिया। इस घटना से नाराज अभिभावकों ने विद्यालय परिसर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

• खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा

अभिभावकों का कहना है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन शिक्षकों की नियमित अनुपस्थिति से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उनका आरोप है कि विद्यालय दुद्धी ब्लॉक मुख्यालय के काफी नजदीक होने के बावजूद शिक्षकों की गैरहाजिरी चिंताजनक है। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने जांच कराने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में शिक्षक दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top