Breaking News
खबरें पढ़ें
शिक्षक के इंतजार में बंद रहा स्कूल: बच्चे लौटे घर - अभिभावकों ने की शिकायत || स्काउट-गाइड रैली का भव्य समापन, 23 टीमों को मिला गोल्ड और सिल्वर मेडल || सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को फटकार || दुद्धी के जामपानी में 25 नवंबर से शुरू होगा 25 करोड़ का मॉडल स्कूल निर्माण || श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग तेज, व्यापारी संगठन ने सौंपा ज्ञापन || यूपी में 144 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में फेरबदल || मीरजापुर में बमबाजी की खबर का पुलिस ने किया खंडन || सोनभद्र में एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया को मिली नई मजबूती, अमान खान बने जिलाध्यक्ष || सिरसोती से नकटू तक भारी वाहनों का जमावड़ा, लगा लंबा जाम || 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Monday 23rd November 2026 09:57:00 PM

स्काउट-गाइड रैली का भव्य समापन, 23 टीमों को मिला गोल्ड और सिल्वर मेडल

Blog single photo
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• सांसद छोटे लाल खरवार ने बच्चों को परिश्रम और संघर्ष की दी प्रेरणा, जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव ने बताए विद्यार्थियों के पांच लक्षण

घोरावल(सोनभद्र)। स्काउट एवं गाइड रैली के समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद छोटे लाल खरवार, विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव, जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव एवं समापन सत्र के सभाध्यक्ष पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स को पुरस्कृत किया गया। कुल 23 टीमों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल प्राप्त किए।

सांसद छोटे लाल खरवार ने विद्यार्थियों को परिश्रम एवं संघर्ष करने की प्रेरणा दी। लाल बिहारी यादव ने अनुशासन को जीवन में विशेष महत्व देने की बात कही, जबकि नीरज श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के पांच लक्षणों को अपनाने पर जोर दिया।

• सोनांचल नगर स्काउट-गाइड ने सीनियर वर्ग में मारी बाजी, विजेता टीमों का हुआ सम्मान

रैली के परिणामों में सोनांचल नगर स्काउट एवं सोनांचल नगर गाइड ने सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारतीय इंटर कॉलेज नगर की स्काउट एवं गाइड टीम, आदिवासी इंटर कॉलेज विल्हम की स्काउट एवं गाइड टीम, चन्द्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज की स्काउट टीम तथा श्री रामकेश सिंह इंटर कॉलेज की स्काउट टीम ने भी प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में इनामुल हक अंसारी, रामकेश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रबोध कुमार सिंह, भारती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गणेश देव पांडेय, सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी मौर्य सहित शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश पाठक ने किया। आयोजन में अरुण कुमार पाल, जेपी मिश्रा, अली मुख्तार, मुमताज अली, ब्रह्मानंद शुक्ल, सुग्रीव कुमार, हदीश आलम, लवकुश सिंह, सुरेश कुमार, एनके मिश्रा, अर्चना सिंह, शिवानी वर्मा, सत्यम शर्मा, संतोष एवं अन्य लोगों का सहयोग रहा।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top