Breaking News
खबरें पढ़ें
दुद्धी के जामपानी में 25 नवंबर से शुरू होगा 25 करोड़ का मॉडल स्कूल निर्माण || श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग तेज, व्यापारी संगठन ने सौंपा ज्ञापन || यूपी में 144 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में फेरबदल || मीरजापुर में बमबाजी की खबर का पुलिस ने किया खंडन || सोनभद्र में एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया को मिली नई मजबूती, अमान खान बने जिलाध्यक्ष || सिरसोती से नकटू तक भारी वाहनों का जमावड़ा, लगा लंबा जाम || 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार || भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह का भव्य स्वागत || हेरोइन तस्करी से अर्जित 87 लाख की संपत्ति कुर्क, पत्नी के नाम पर बनाया था मकान || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• व्यापारी की सुरक्षा और दोनों पक्षों को समान अवसर देने की उठाई मांग

सोनभद्र। श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने निष्पक्ष जांच और न्यायसंगत कार्रवाई की मांग उठाई है। जिलाध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ढाबा संचालक विनोद जायसवाल की शिकायत पर विधिसम्मत कार्रवाई करने के साथ उनके प्रतिष्ठान और प्रतिष्ठा की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

ज्ञापन में 20 अगस्त 2026 की रात हुई कथित घटना का उल्लेख करते हुए कहा गया कि ढाबे पर शराब पीने से मना करने के बाद कुछ लोगों से विवाद और अभद्र व्यवहार हुआ था। संचालक का कहना है कि उनके प्रतिष्ठान पर न तो शराब बेची जाती है और न ही परोसी जाती है।

• साक्ष्यों के आधार पर हो कार्रवाई, एकतरफा कार्रवाई बर्दाश्त नहीं : कौशल शर्मा

संगठन ने वीडियो फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कराने तथा ढाबे के संचालन, भूमि उपयोग एवं वैधानिक अनुमतियों से जुड़ी शिकायतों पर भी निष्पक्षता से निर्णय लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन किसी भी अवैधानिक गतिविधि का समर्थन नहीं करता, लेकिन किसी व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई निष्पक्ष जांच और विधिक प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए। व्यापारी की आजीविका, प्रतिष्ठा और सामाजिक सम्मान की रक्षा करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है।

ज्ञापन देने वालों में राजेश जायसवाल, पंकज कनोडिया, शरद जायसवाल, कृष्णा सोनी, विनोद जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, अमित अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top