Breaking News
दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद     |     35वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ     |     राजा भैया को शिवद्वार धाम आने का मिला निमंत्रण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। म्योरपुर पुलिस ने NDPS Act के मामले में आरोपी महिला की 38 लाख 83 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज कर दी है। मकान, बैंक खाते, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर समेत कई संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है। वहीं जिले में अब तक पांच मामलों में पांच करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त या फ्रीज की जा चुकी है।

सोनभद्र में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। म्योरपुर पुलिस ने NDPS Act के मामले में आरोपी मीरा देवी उर्फ गुड़िया की 38 लाख 83 हजार 693 रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज कराई है। पुलिस के मुताबिक थाना म्योरपुर में दर्ज मुकदमे से संबंधित इस कार्रवाई के तहत प्लाट पर बना मकान, दो बैंक खाते, टीवीएस मोटरसाइकिल और सोनालिका ट्रैक्टर को फ्रीज किया गया है। NDPS Act की धारा 68F(2) के तहत सक्षम प्राधिकारी के समक्ष यह कार्रवाई की गई है। आरोपी महिला के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सोनभद्र पुलिस के मुताबिक जिले में अब तक पांच प्रकरणों में कुल पांच करोड़ 32 लाख 39 हजार 695 रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त या फ्रीज की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के दिशा निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में म्योरपुर पुलिस की यह कार्रवाई सामने आई है। नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई के साथ अब उनकी संपत्तियों पर भी पुलिस की नजर है। म्योरपुर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।





Top