SVG इण्डिया न्यूज रूम
ओबरा(सोनभद्र)। सर्वे कानूनगो एवं प्रभारी पेशकार सूबेदार सिंह का एक व्यक्ति से पैसा लेते हुए वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी चर्चित गौड़ ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले को शासकीय कार्यों में अनियमितता से जुड़ा गंभीर प्रकरण मानते हुए डीएम ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की है।
• निलंबन के बाद घोरावल तहसील से संबद्ध, एडीएम न्यायिक को जांच की जिम्मेदारी
निलंबन अवधि में सूबेदार सिंह को तहसील घोरावल से संबद्ध किया गया है। प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन की प्राथमिकता है तथा अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।