Breaking News
दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद     |     35वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ     |     राजा भैया को शिवद्वार धाम आने का मिला निमंत्रण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• पुजारी परिवार व मंदिर व्यवस्थापक ने की आत्मीय मुलाकात, स्वागत द्वार निर्माण में सहयोग की मांग

कुंडा(प्रतापगढ़)। सोनभद्र के प्रसिद्ध शिवद्वार धाम के पुजारी परिवार एवं मंदिर व्यवस्थापक ने कुंडा स्थित राज कोठी पहुंचकर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में सूर्यकांत दुबे, अर्जुन सिंह, शिवम गिरी, हिमांशु गिरी उर्फ मोहित गिरी, विजेंद्र गिरी एवं हर्ष मिश्रा शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने राजा भैया को शिवद्वार धाम में विराजमान भगवान उमा-महेश्वर के दर्शन-पूजन के लिए आमंत्रित किया।

• शिवद्वार मंदिर में भव्य स्वागत द्वार निर्माण का रखा प्रस्ताव

मुलाकात के दौरान शिवद्वार धाम के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के साथ मंदिर विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर परिसर में भव्य स्वागत द्वार के निर्माण के लिए सहयोग व मार्गदर्शन का आग्रह किया। राजा भैया ने मंदिर से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना। प्रतिनिधिमंडल ने उनके शिवद्वार धाम आगमन से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ने की उम्मीद जताई।





Top