SVG इण्डिया न्यूज रूम
कोन (सोनभद्र)। कोन थाना क्षेत्र के केवाल गांव निवासी करीब 34 वर्षीय नीतीश कुमार उर्फ बाटा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। ग्राम पंचायत चेरवाडीह में उसकी बहन और बहनोई के घर के पास सड़क पर उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, युवक बहन-बहनोई के घर आया था, जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों ने समझा-बुझाकर उसे वाहन से घर भेज दिया था, लेकिन बाद में सड़क पर उसका शव मिला।
• सिर और आंख के ऊपर चोट के निशान, दुर्घटना या किसी अन्य घटना की जांच
कोन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के मुताबिक, युवक के सिर और आंख के ऊपर चोट के निशान बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस दुर्घटना समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।