Breaking News
आकाशीय बिजली गिरने से मकान का बारजा ढहा, बालक घायल     |     बाइक सवार दामादों को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल     |     दो कोतवाल बदले, विश्वनाथ प्रताप सिंह की दुद्धी में वापसी     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• कलेक्ट्रेट में डीएम - राज्यमंत्री के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित

घोरावल(सोनभद्र)। विधायक अनिल मौर्य की मौजूदगी में नगर पंचायत घोरावल स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पूरे उत्तर प्रदेश में किया गया, जिसे घोरावल में भी लोगों ने देखा और सुना। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी की मौजूदगी में भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।


Blog single photo


• रसोइयों को सम्मान के साथ मिली कैशलेस चिकित्सा सुविधा

कार्यक्रम में विधायक अनिल मौर्य ने रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। पीएम पोषण योजना के तहत विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने की पहल की गई। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, पूर्व चेयरमैन राकेश उमर, सीमा गुप्ता एवं तमाम शिक्षकगण मौजूद रहे।

Blog single photo

.




Top