Breaking News
आकाशीय बिजली गिरने से मकान का बारजा ढहा, बालक घायल     |     बाइक सवार दामादों को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल     |     दो कोतवाल बदले, विश्वनाथ प्रताप सिंह की दुद्धी में वापसी     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• शिवद्वार धाम में विधिवत पूजन के साथ भंडारे का शुभारंभ, कांवड़ियों को वितरित किया प्रसाद

घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल विधायक अनिल मौर्य ने अपनी विधानसभा के शिवद्वार धाम में जलाभिषेक के लिए पहुंचे शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए विशाल भंडारे का आयोजन कराया। विधायक ने विधिवत पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया तथा शिव भक्त कांवड़ियों को प्रसाद वितरित कर उनकी सेवा की। इस दौरान कांवड़ियों के लिए भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई।


Blog single photo


• आस्था के साथ कांवड़ियों की सेवा का लिया संकल्प

भंडारे के दौरान विधायक अनिल मौर्य ने शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा को सौभाग्य बताते हुए प्रसाद वितरण किया। शिवद्वार धाम में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे कांवड़ियों के बीच भंडारे को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। आयोजन के माध्यम से कांवड़ियों को सेवा और प्रसाद उपलब्ध कराया गया।




Top