SVG इण्डिया न्यूज रूम
घोरावल(सोनभद्र)। बकरीद त्योहार को लेकर घोरावल कोतवाली परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में स्थानीय समस्याओं का मुद्दा जोरशोर से उठा। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने की, जहां मौजूद लोगों ने नगर में अनियमित बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। खासतौर पर बिजली विभाग के अधिकारियों के बैठक में शामिल न होने पर लोगों में असंतोष देखने को मिला।
• त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील, नमाज के समय भी तय
बैठक में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि बकरीद की नमाज ईदगाह, नूरी मस्जिद और बिसरेखी में अलग-अलग समय पर अदा की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दी जाए। उन्होंने संबंधित विभागों से फोन पर बात कर पेयजल, सफाई और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया। बैठक में कई गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।