Breaking News
घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लोगों को किया गिरफ्तार     |     घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लोगों को किया गिरफ्तार     |     तेज रफ्तार बाइक बनी काल, युवक की दर्दनाक मौत     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• घंटों बिजली गुल रहने से पेयजल संकट गहराया, व्यापारी और किसान भी परेशान

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी कस्बे समेत आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों लगातार हो रही अनियोजित बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच चार से छह घंटे तक अघोषित रूप से बिजली गायब रहने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पंखे और कूलर बंद होने से लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है, वहीं छात्र पढ़ाई और छोटे व्यापारी अपने कामकाज को लेकर परेशान हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने का असर पेयजल व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है, जिससे कई मोहल्लों में समय पर पानी नहीं पहुंच पा रहा और लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।

• बिजली विभाग के खिलाफ बढ़ा आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

बिजली संकट का असर किसानों और व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। सिंचाई के लिए ट्यूबवेल और पंप सेट पर्याप्त समय तक नहीं चल पा रहे, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। वहीं छोटे कारोबारियों को फ्रिज, डीप फ्रीज़र और मशीनें बंद रहने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ने भी व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार बिजली कटौती से कार्यालयी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर फोन न उठाने और संतोषजनक जवाब न देने का आरोप लगाया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।





Top