Breaking News
निजी बस की चपेट में आने से युवक की मौत     |     तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत     |     भूमि विवाद में हिंसक झड़प, चार लोग घायल     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• घर में चल रहा था कच्ची शराब बनाने का कथित कारोबार, 8 लीटर शराब बरामद

विंढमगंज(सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुड़ीसेमर गांव में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर राजकुमारी पत्नी उपेंद्र पासवान के घर पर दबिश दी। जांच के दौरान मौके से करीब 8 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अलावा शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में लहन भी मिला, जिसे पुलिस टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया।

• पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप, अवैध कारोबारियों को दी चेतावनी

छापेमारी की कार्रवाई में पुलिसकर्मी अरविंद कुमार, भूपेंद्र पांडे, रिया यादव और फिरोज अहमद शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।





Top