Breaking News
चलती साइकिल पर चढ़ने की कोशिश में हादसा, 12 वर्षीय बालक के दोनों हाथ फ्रैक्चर     |     हिंदुस्तान ओलंपियाड में दुद्धी के चार छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     डग्गामार वाहन खराब होने पर बच्चों ने लगाया धक्का, स्कूली सुरक्षा पर उठे सवाल     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• देर रात तक चला चेकिंग अभियान, 4 वाहन सीज

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सोनभद्र पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड, मोबाइल फोन का इस्तेमाल, ड्रिंक एंड ड्राइव, प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर जैसे मामलों में कार्रवाई की गई। 23 मई को चलाए गए अभियान में बिना हेलमेट 149, रॉन्ग साइड 50, नो पार्किंग 42, हाई वॉल्यूम म्यूजिक और टोन हॉर्न 37 समेत कुल 416 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 2 वाहनों को सीज किया गया।

• लोढ़ी टोल प्लाजा पर रात में चला विशेष अभियान

रात 8 बजे से 11 बजे तक लोढ़ी टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां प्रेशर हॉर्न, ड्रिंक एंड ड्राइव, फाल्टी नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 45 वाहनों का चालान और 2 वाहन सीज किए गए। दिन और रात के अभियान को मिलाकर कुल 461 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई और 4 वाहन सीज किए गए। पुलिस ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की है।





Top