Breaking News
सावन के अंतिम सोमवार पर शिवद्वार में काशी जैसा नजारा, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक     |     भारी वर्षा के दृष्टिगत कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को रहेंगे बंद     |     17 मतों से विक्रम राज ने हासिल की शानदार जीत, लगातार दूसरी बार बने महासचिव     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

150 मत पाकर पुष्पराज पटेल को हराया, कर्मचारियों ने दी बधाई

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित त्रिवेणी क्लब में रविवार को एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें विक्रम राज ने जनरल सेक्रेटरी (महासचिव) पद पर शानदार जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार कर्मचारियों का विश्वास हासिल किया। विक्रम राज को कुल 150 मत, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्पराज पटेल को 133 मत मिले। इस तरह विक्रम राज ने 17 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं आशीष कुमार ने प्रेसिडेंट पद पर 153 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। विभिन्न पदों पर विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।

• कर्मचारियों के हित में कार्य करने का दिलाया भरोसा

विक्रम राज की लगातार दूसरी जीत पर कर्मचारियों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित महासचिव विक्रम राज ने कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करने तथा बेहतर समन्वय के माध्यम से एसोसिएशन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता एवं कटिबद्धता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।





Top