Breaking News
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ट्रैक पर गूंजी जीत की हुंकार     |     ट्रैक्टर की चोरी हुई बैटरियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय     |     मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सोनभद्र में सियासी प्रदर्शन, पुलिस से झड़प     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता


दुद्धी(सोनभद्र)। सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी के तत्वावधान में टाउन क्लब मैदान में चल रही 35वीं माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सीनियर बालक 100 मीटर दौड़ में संजय कुमार शिवांचल प्रथम, उमेश पूर्वांचल द्वितीय और जसवंत शर्मा पूर्वांचल तृतीय रहे। सीनियर बालिका 3000 मीटर में सुमन मुख्यांचल प्रथम, अमीषा द्वितीय और खुशी सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी तृतीय रहीं। वहीं सीनियर बालिका 100 मीटर में ज्योति मुख्यांचल प्रथम, माही पूर्वांचल द्वितीय और आंशिक मुख्यांचल तृतीय रहीं। जूनियर बालक 100 मीटर में सत्यम पटेल पूर्वांचल प्रथम, विकास यादव द्वितीय और अनुराग ऊर्ध्वांचल तृतीय रहे। जूनियर बालिका 100 मीटर में अंजली ऊर्ध्वांचल प्रथम, शिवकुमारी आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली पूर्वांचल द्वितीय और मिलन यादव शिवांचल तृतीय रहीं।

• दौड़, कूद और प्रक्षेप स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

प्रतियोगिता में विभिन्न दौड़, कूद एवं प्रक्षेप स्पर्धाएं आयोजित हुईं। स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रधानाचार्यों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में अंकित कुमार, अनुराग, डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया, लालमोहम्मद, जगदम्बा प्रसाद, सत्यनारायण कन्नौजिया और जगत नारायण यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे। अभिलेख व्यवस्था में डॉ. अमर सिंह, रूपाली, कृपाशंकर तिवारी, सविता, समीक्षा तिवारी, ज्योति सिंह, गीता मौर्य, अंजली, रीता और कोमल पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन अनिल कुमार सिंह, डॉ. अमर सिंह और जिला क्रीड़ा सचिव सुनील कुमार राव ने किया। इस दौरान राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, श्यामाचरण सिंह, जयंत प्रसाद, अनीता गौड़ समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, प्रधानाचार्य एवं लोग मौजूद रहे।





Top