Breaking News
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ट्रैक पर गूंजी जीत की हुंकार     |     ट्रैक्टर की चोरी हुई बैटरियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय     |     मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सोनभद्र में सियासी प्रदर्शन, पुलिस से झड़प     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• नेमना के नवा टोला में दो ट्रैक्टरों से चोरी हुई थीं बैटरियां, पुलिस ने बरामद कर दोनों आरोपियों पर की कार्रवाई

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेमना के नवा टोला में दो ट्रैक्टरों से चोरी हुई बैटरियों के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार संदीप भारती (21) पुत्र लालचंद और दुर्गा कुमार पुत्र जसराज भारती, निवासी रजमिलान को चोरी की बैटरियों के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस ने धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

• प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपियों और चोरी गई बैटरियों की तलाश की जा रही थी। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल सुंदरम कुमार और कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।





Top