Breaking News
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ट्रैक पर गूंजी जीत की हुंकार     |     ट्रैक्टर की चोरी हुई बैटरियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय     |     मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सोनभद्र में सियासी प्रदर्शन, पुलिस से झड़प     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

धूल-गिट्टी से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, घंटों सड़क जाम

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर-बखरिहवा मार्ग की बदहाली और भारी वाहनों के संचालन से उड़ रही धूल-राख से परेशान ग्रामीणों का गुरुवार को गुस्सा फूट पड़ा। जरहा गांव के टोला पोथीपाथर में राखड़ लदी हाइवा का टायर फटने से सड़क पर बिखरी गिट्टी छिटककर घर के सामने बैठे सुंदर लाल, सुकवरिया, शिवम, मोनू और उदय चंद समेत कई लोगों को लग गई, जिससे वे घायल हो गए। घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर राखड़ परिवहन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि राखड़ लदे वाहनों से लगातार राख गिरने के कारण धूल और राख का गुबार उड़ता है, जिससे सड़क किनारे रहने वाले लोगों को परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।


Blog single photo

• पानी के छिड़काव और भारी वाहनों के समय पर बनी सहमति

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर यातायात बहाल कराया। ग्रामीणों की मांगों में बलकर से राखड़ परिवहन, बीजपुर-बखरिहवा मार्ग पर दोनों पालियों में पानी का छिड़काव, सड़क का जल्द निर्माण तथा सुबह 7 से 9 बजे और शाम 6 से 8 बजे तक भारी वाहनों का संचालन रोकना शामिल रहा। इन शर्तों पर सहमति बनने के बाद शाम तक यातायात सामान्य हो सका। जाम में राखड़ लदी हाइवा सुबह करीब 10 बजे से शाम तक फंसी रहीं। मौके पर नायब तहसीलदार अमजद अली खान, कानूनगो गंगा प्रसाद सिंह, एनटीपीसी रिहंद के उप महाप्रबंधक प्रदीप कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक धर्मेंद्र गिरी, ब्लाक प्रमुख मान सिंह गौड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Blog single photo

.




Top