Breaking News
सावन के अंतिम सोमवार पर शिवद्वार में काशी जैसा नजारा, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक     |     भारी वर्षा के दृष्टिगत कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को रहेंगे बंद     |     17 मतों से विक्रम राज ने हासिल की शानदार जीत, लगातार दूसरी बार बने महासचिव     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष व सदस्य ने जनसुनवाई कर योजनाओं की समीक्षा की, छात्राओं से किया संवाद

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी एवं सदस्य गीता विश्वकर्मा ने सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की जनसुनवाई की। उन्होंने महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को मामलों का त्वरित, संवेदनशील एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला कल्याण एवं जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला हेल्पलाइन-181 और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा पात्र महिलाओं एवं बालिकाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री अभ्युदय, ओडीओपी, कंप्यूटर प्रशिक्षण और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सहित विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

• विंध्य कन्या पीजी कॉलेज में छात्राओं से किया संवाद

इसके बाद आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी एवं सदस्य गीता विश्वकर्मा ने उरमौरा स्थित विंध्य कन्या पीजी कॉलेज पहुंचकर छात्राओं से शिक्षा, सुरक्षा, अधिकारों, आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण के विषयों पर संवाद किया। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध हेल्पलाइन एवं संबंधित अधिकारियों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। उपाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए शिक्षा के साथ जागरूकता भी जरूरी है। शिक्षित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बेटियां सशक्त समाज की मजबूत नींव हैं।





Top