Breaking News
ग्राम प्रधान हत्याकांड में 9 साल बाद फैसला, तीन को उम्रकैद, तीन आरोपी बरी     |     आठ माह की गर्भवती महिला ने कीटनाशक खाया, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती     |     केऔसुब अधिकारी जय प्रकाश आजाद की पुस्तक ‘होगी जय... हे पुरुषोत्तम नवीन’ का हुआ विमोचन     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• बीयार टोला और मुस्लिम बस्ती की गलियों में लंबे समय बाद शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य

दुद्धी(सोनभद्र)। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में दो स्थानों पर सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष और राज्यपाल द्वारा नामित सदस्यों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया गया। बीयार टोला और मुस्लिम बस्ती की गलियों में लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। नगरवासियों ने बताया कि वार्ड नंबर 4 में काफी समय से सड़क निर्माण नहीं हुआ था, लेकिन वर्तमान कार्यकाल में कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं जिससे लोगों को राहत मिल रही है।

• नगर पंचायत क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण का दावा

नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत कई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है और अन्य प्रस्तावित सड़कों के लिए भी पत्राचार किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर पंचायत क्षेत्र की जर्जर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा जिससे लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके। इस मौके पर सभासद सुमित सोनी, पूजा कश्यप, धनंजय रावत, राकेश कुमार, मोनू सिंह और अंकित जौहरी एडवोकेट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





Top