Breaking News
सावन के अंतिम सोमवार पर शिवद्वार में काशी जैसा नजारा, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक     |     भारी वर्षा के दृष्टिगत कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को रहेंगे बंद     |     17 मतों से विक्रम राज ने हासिल की शानदार जीत, लगातार दूसरी बार बने महासचिव     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• जिला बदर रह चुका शातिर आरोपी छत्तीसगढ़ में ससुराल में छिपा था, पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

बभनी(सोनभद्र)। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कई महीनों से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर और पूर्व में जिला बदर रह चुके वारंटी जवाहिर यादव को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आबकारी अधिनियम के मामले में अपर सिविल जज दुद्धी न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के बाद लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ससुराल में छिपा हुआ था।

• मुखबिर की सूचना पर छत्तीसगढ़ में दबिश देकर दबोचा गया आरोपी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चन्दौरा थाना क्षेत्र स्थित गोविन्दपुर गांव में मौजूद है। इसके बाद बभनी पुलिस ने रणनीति बनाकर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बभनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव, उपनिरीक्षक सरफराज हुसैन और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।





Top