रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। भीषण गर्मी के बीच बीजपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। बोर बैठने और कई जगह पानी का स्तर कम होने के कारण लोगों को जरूरत के अनुसार पाइपलाइन से पानी नहीं मिल पा रहा है। हालात को देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा दो टैंकरों से जलापूर्ति शुरू कराई गई है। ग्राम विकास अधिकारी अरूण कुमार सिंह के निर्देश पर ग्राम प्रधान दशमति गुप्ता ने बीजपुर बाजार, बस स्टैंड और पुनर्वास क्षेत्र में टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाने की व्यवस्था कराई है। इससे लोगों को राहत मिलने लगी है।
• जरूरत पड़ने पर बढ़ाए जाएंगे और टैंकर
ग्राम प्रधान दशमति गुप्ता ने बताया कि गर्मी में पानी की जरूरत काफी बढ़ जाती है, इसलिए लोगों को परेशानी से बचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल दो टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है और जरूरत पड़ने पर टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ग्राम पंचायत का प्रयास है कि किसी भी रहवासी को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े।
.