Breaking News
ग्राम प्रधान हत्याकांड में 9 साल बाद फैसला, तीन को उम्रकैद, तीन आरोपी बरी     |     आठ माह की गर्भवती महिला ने कीटनाशक खाया, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती     |     केऔसुब अधिकारी जय प्रकाश आजाद की पुस्तक ‘होगी जय... हे पुरुषोत्तम नवीन’ का हुआ विमोचन     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• राबर्ट्सगंज ब्लॉक क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। घोरावल विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य और राबर्ट्सगंज सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने बड़वार गांव में ग्राम सचिवालय भवन के सुंदरीकरण कार्य तथा डेहरीकला में नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि सरकार गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को शहरों जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि सचिवालय भवन के सुंदरीकरण से ग्रामीणों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।

• आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों और महिलाओं के लिए होगा लाभकारी

ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, शिक्षा और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जबकि सचिवालय भवन ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान में सहायक साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक और ब्लॉक प्रमुख का स्वागत कर आभार जताया। इस मौके पर रामबली मौर्य, मनीष पटेल, राहुल पटेल, चंद्रदेव पांडेय, महेंद्र पटेल, सुरेंद्र मौर्य, विनोद तिवारी, संजय निषाद, बबल पासवान और रामकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।


Blog single photo

.




Top