Breaking News
चलती साइकिल पर चढ़ने की कोशिश में हादसा, 12 वर्षीय बालक के दोनों हाथ फ्रैक्चर     |     हिंदुस्तान ओलंपियाड में दुद्धी के चार छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     डग्गामार वाहन खराब होने पर बच्चों ने लगाया धक्का, स्कूली सुरक्षा पर उठे सवाल     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• मामूली कहासुनी के बाद उठाया कदम, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझौली में सोमवार को आठ माह की गर्भवती 21 वर्षीय विवाहिता ने घर में रखी फसल कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में महिला को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में महिला का प्राथमिक उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार सावित्री देवी पत्नी अखिलेश को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल आना था, इसी दौरान पति से मामूली कहासुनी होने पर उन्होंने नाराज होकर यह कदम उठा लिया।

• मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों की हालत पर नजर

परिजनों ने बताया कि महिला की सांस जब कमरे में पहुंचीं तो पास में कीटनाशक की बोतल देख मामले की जानकारी हुई। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चिकित्सक डॉ. सुनील की निगरानी में इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उपचार के बाद महिला की हालत में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन अभी निगरानी में रखा गया है। साथ ही गर्भवती होने के कारण मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।





Top