मनीष कुमार संवाददाता
दुद्धी(सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी स्थित डीआर पैलेस में सोमवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर अखिल भारतीय जन सेवा ट्रस्ट का स्थापना दिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान ट्रस्ट की राष्ट्रीय कोर टीम की बैठक आयोजित कर संगठन के विस्तार और सामाजिक कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में श्रृंगी ऋषि, संदीप शर्मा, अजीत कुमार, अशोक कुमार, आरती कुमारी, श्रीनारायण यादव, लल्लू राम प्रजापति, राजदेव, अरविन्द, नन्द लाल बैस, राजेंद्र बैस, गौरी शंकर गुप्ता, विवेक पाण्डेय, मनीष शर्मा, ओम शंकर नारायण शर्मा और बाबू लाल शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
• हर सदस्य देगा ₹100 सहयोग, जरूरतमंदों को मिलेगी आर्थिक मदद
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों को सहयोग प्रदान करना है। ट्रस्ट के माध्यम से प्रत्येक सदस्य ₹100 प्रतिमाह का सहयोग देगा, जिससे बेटी विवाह, आकस्मिक निधन और अन्य आपात परिस्थितियों में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। सदस्यों ने कहा कि सामाजिक एकजुटता और सहयोग की भावना से ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। ट्रस्ट आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब सहायता और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में भी कार्य करेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।