Breaking News
योगी सरकार का महिलाओं को तोहफा: 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा फ्री     |     मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए श्रवण सिंह गोंड ने मुख्यमंत्री का जताया आभार     |     सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• हजारों भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद, देवी जागरण में झूमे श्रद्धालु

बीजपुर/सोनभद्र। डोडहर ग्राम पंचायत के खैरी टोला स्थित पहाड़ी पर प्राकृतिक वादियों से घिरे झंडेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार से चल रहे 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का मंगलवार को उद्यापन हुआ। श्रावण के अंतिम सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने झंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर परिवार, देश और समाज के कल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ति के लिए मन्नतें भी मांगी। मंगलवार को अखंड हरिकीर्तन के उद्यापन के बाद दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समूचे क्षेत्र से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।


Blog single photo


झंडेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक मनोज कुमार वैश्य पुत्र मंशाराम वैश्य ने बताया कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से ऊंचे पहाड़ पर भव्य मंदिर का निर्माण संभव हुआ। पवित्र श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भीड़ यहां दर्शन-पूजन के लिए उमड़ती है। प्रत्येक वर्ष श्रावण मास के अंतिम सोमवार से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन और उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होता आ रहा है। देवी जागरण में भी भक्त झूमते नजर आए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंशाराम वैश्य, गौरी शंकर वैश्य, रामकेत वैश्य, रामकृपाल, राजू, विनोद, दीनेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सेवा भाव से लगे रहे।

Blog single photo

.




Top