Breaking News
आकाशीय बिजली का कहर, 8 पशुओं की मौत से पशुपालकों पर टूटा दुखों का पहाड़     |     अज्ञात वाहन की टक्कर से धराशायी हुआ दुर्गा पूजा पंडाल, लोगों में आक्रोश     |     कम्पोजिट विद्यालय में बैटरी चोरी का खुलासा, दो नाबालिग पकड़े गए     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• पिकेट पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सीओ ने जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। नगर के शीतला मंदिर चौराहे से विजयगढ़ टॉकीज की ओर जाने वाले मार्ग पर बना मां दुर्गा का विशाल पूजा पंडाल शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से गिर गया। सुबह पंडाल धराशायी देख स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सवाल उठाया कि पंडाल खड़ा होने के बावजूद बड़े वाहन को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति कैसे दी गई। उनका आरोप है कि पिकेट पुलिस की मौजूदगी और निगरानी पर भी सवाल खड़े होते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और कानून-व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।

• लाखों के नुकसान और पंडाल दोबारा तैयार करने की चुनौती

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्गा पूजा के लिए लाखों रुपये खर्च कर पंडाल तैयार किया जाता है। ऐसे में पंडाल गिरने से आयोजकों के सामने आर्थिक नुकसान के साथ कम समय में दोबारा पंडाल खड़ा करने की चुनौती खड़ी हो गई है। लोगों ने नुकसान की भरपाई और रात में भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण की मांग उठाई। इस संबंध में सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।






Top