रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सुव्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बीजपुर थाना प्रभारी अविनाश सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नवरात्रि के समय क्षेत्र में मीट-मांस, मुर्गे और मछली की दुकानों को बंद रखने की मांग उठाई गई। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
• प्रतिबंध के उल्लंघन पर कार्रवाई का भरोसा
जिला मंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह, प्रखंड अध्यक्ष यशवंत सिंह, प्रखंड मंत्री प्रकाश चंद्र विश्वकर्मा और बजरंग दल प्रखंड संयोजक मनीष यादव ने धार्मिक आस्था एवं पर्व की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी। इस पर थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने आश्वासन दिया कि नवरात्रि के दौरान क्षेत्र में मीट-मांस, मुर्गे और मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।