Breaking News
आकाशीय बिजली का कहर, 8 पशुओं की मौत से पशुपालकों पर टूटा दुखों का पहाड़     |     अज्ञात वाहन की टक्कर से धराशायी हुआ दुर्गा पूजा पंडाल, लोगों में आक्रोश     |     कम्पोजिट विद्यालय में बैटरी चोरी का खुलासा, दो नाबालिग पकड़े गए     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• 5 गाय और 3 बैलों की गई जान, गरीब परिवारों की आजीविका पर संकट

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झीलों में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम बिगड़ने के साथ बारिश और गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आठ पशुओं की मौत हो गई। पहाड़ी पर चर रहे पशुओं में पांच गाय और तीन बैल शामिल हैं। इस घटना से पशुपालकों को भारी नुकसान हुआ है और उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

घटना में रामनाथ बैगा पुत्र स्वर्गीय धनशाह की एक गाय और एक बैल, रामसुंदर बैगा पुत्र रामनाथ बैगा की दो गाय, हवाई लाल पुत्र छोटक बैगा की एक गाय और एक बैल तथा जईत लाल बैगा पुत्र बालको की एक गाय और एक बैल की मौत हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लेखपाल और पशु चिकित्सक को दे दी गई है। नुकसान के आकलन और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया में लोग जुटे हुए हैं।





Top