रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। थाना परिसर में आगामी बारावफात के मद्देनजर एसओ राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई। बैठक में बारावफात के दौरान निकलने वाले जुलूस, धार्मिक सभाओं, सजावट और अन्य कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। पुलिस ने शासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि बारावफात के दौरान किसी भी प्रकार के देश विरोधी नारे लगाने तथा जुलूस में हथियारों का प्रदर्शन करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। सभी लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। इस मौके पर खलील, कलाम, नाइस मास्टर, रियाजुद्दीन अंसारी, अप्सरा मास्टर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।