SVG इण्डिया न्यूज रूम
उत्तरप्रदेश। इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से सामने आ रही है। यहां योगी कैबिनेट ने एक अहम फैसले को मंजूरी दे दी है। योगी सरकार ने 60 साल से ऊपर की महिलाओं को फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है, जिसे महिलाओं के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है। योगी सरकार की ओर से रक्षाबंधन से ठीक पहले इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके तहत यूपी में 60 वर्ष के ऊपर की महिलाओं को अब बस यात्रा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।