Breaking News
चार दिन से बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात लेकर फरार     |     विषैले जंतु के काटने से 27 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम     |     100 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई मुकुट पूजा     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• सुरक्षा, सम्मान और न्याय का मिला भरोसा, पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा की दी गई जानकारी

सोनभद्र। रक्षाबंधन के मौके पर सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। महिलाओं ने डीएम से सुरक्षा, सम्मान और न्याय का भरोसा लिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वागेश शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी राखी बांधी गई। जिलाधिकारी ने महिलाओं को हर परिस्थिति में प्रशासन के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

रक्षाबंधन आयोजन में महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की तस्वीर भी दिखाई दी। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार राखियों की सराहना की। महिलाओं ने बताया कि अब तक पांच हजार से अधिक राखियां तैयार कर बाजार में भेजी जा चुकी हैं, जबकि इस वर्ष करीब 25 हजार राखियां तैयार कर बेचने का लक्ष्य है। राखी निर्माण से जुड़ी दो दर्जन से अधिक महिलाएं रोजगार और आमदनी हासिल कर रही हैं तथा एक महिला करीब 50 हजार रुपये तक की राखियां तैयार कर लेती है। इस दौरान महिलाओं को पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई। महिलाओं ने सरकार की योजनाओं और सहयोग के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश सरकार का आभार जताया।





Top