Breaking News
तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत     |     नाबालिग की खरीद-फरोख्त मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार     |     मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, महिला से मारपीट का वीडियो वायरल     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• बघाडू के पास हुआ हादसा, सिर में गंभीर चोट लगने पर वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू में बारहपान मार्ग पर बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बोलेरो में करीब 6 से 7 लोग सवार थे और सभी बरहपान से नगवा बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बघाडू लकड़ी मोड़ के आगे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में लांबी बभनी निवासी रामधनी पुत्र जगदेव को सिर में गंभीर चोट आई, जबकि चालक श्यामलाल पुत्र शीतल प्रसाद को मामूली चोटें आई हैं।

• शराब के नशे में होने की बात, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया। सीएचसी दुद्धी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. सुनील ने गंभीर रूप से घायल रामधनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार वाहन में सवार अधिकांश लोग कथित रूप से शराब के नशे में थे। बोलेरो में मौजूद अन्य सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।





Top