Breaking News
फेसबुक पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद, सात लोगों का शांतिभंग में चालान     |     कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा     |     अवैध अस्पतालों के खिलाफ कांग्रेस का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• संतुलन बिगड़ने से करीब 40 वर्षीय व्यक्ति नीचे गिरा, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी इंद्रदेव पुत्र प्रभानाथ आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़े। घटना के समय वह घर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित पेड़ पर पके आम तोड़ रहे थे। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

• बाएं हाथ में फ्रैक्चर, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

सूचना मिलने पर एम्बुलेंस 108 की टीम के ईएमटी पंकज और चालक गौतम मौके पर पहुंचे तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां चिकित्सक मनोहर सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार गिरने से इंद्रदेव के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं।





Top