Breaking News
रिटायर्ड कर्मचारी को मिला न्याय, बीमा कंपनी से दिलाए 1.55 लाख रुपये     |     12 साल पुराने मारपीट के मामले में दो दोषियों को 5-5 साल की कैद     |     पंचायत महोत्सव में ग्राम स्वावलंबन से प्रदूषण पीड़ितों के मुआवजे तक पर मंथन     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• रक्षाबंधन पर थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर बांधी राखी, मिठाई खिलाकर दिया भाईचारे का संदेश

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामपानी, विंढमगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित एकल विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाने वाली बहनों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा समेत समस्त दरोगा और दीवान को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद मिष्ठान खिलाकर भाईचारे का संदेश दिया।

• पुलिसकर्मियों ने बहनों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध होने की बात कही

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में लगे लोगों को क्षेत्र में वाहनों के माध्यम से रक्षाबंधन मनाने का सौभाग्य प्राप्त होता है। थाने पर बहनों ने आकर प्रशासन के लोगों को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी शुक्रवार को प्रशासनिक लोग इलाके में बहनों की रक्षा व सुरक्षा के लिए भ्रमण करते हुए दिखाई दें तो उन्हें रोककर रक्षा सूत्र बांधें और अपनी सुरक्षा के लिए वचनबद्ध करें। इस मौके पर आचार्य अंगद, शिवनाथ, दिनेश, अजय, महेंद्र प्रसाद सहित बहन सुनीता देवी, कबूतरी देवी, रिंकू देवी, संध्या देवी, अनीता देवी, सोनी देवी, प्रियांशी देवी, गीत देवी, जूही देवी, ललिता देवी, मीना देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।





Top