Breaking News
पानी पर कब्जे का आरोप, सरकारी हैंडपम्प उखड़ते ही प्यासा हुआ पूरा टोला     |     आंगनबाड़ी भर्ती पर उठे गंभीर सवाल, जांच में सत्यता के बाद भी न्याय का इंतजार     |     आम तोड़ने चढ़ा युवक हादसे का शिकार, पेड़ से गिरकर गंभीर घायल     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• फर्जी निवास प्रमाण पत्र के आरोप, जांच रिपोर्ट में अनियमितता की पुष्टि के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया पर बना संशय


बभनी(सोनभद्र)। असनहर प्रथम केंद्र की आंगनबाड़ी भर्ती को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पात्र अभ्यर्थी बबिता गुप्ता ने आरोप लगाया है कि भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता करते हुए ग्राम प्रधान की पुत्री सुनीता को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से फर्जी निवास प्रमाण पत्र तैयार कराया गया। बबिता गुप्ता के अनुसार उन्होंने सुनीता के विवाह संबंधी दस्तावेज, ग्राम प्रतिनिधियों के बयान तथा छत्तीसगढ़ में निवास से जुड़े अन्य प्रमाण प्रस्तुत किए थे। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से किए जाने के बाद गठित जांच टीम ने जांच की। आरोप है कि जांच रिपोर्ट संख्या 845/45 में सुनीता का निवास प्रमाण पत्र अवैध पाए जाने तथा उसके छत्तीसगढ़ में विवाहित होने की पुष्टि के बावजूद अब तक अंतिम कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।

• जांच रिपोर्ट के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, नई भर्ती की तैयारी का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि जांच में तथ्य सामने आने के बाद भी संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले को लंबित रखा गया और उन्हें लगातार विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़े। वहीं, इस बीच उनकी पात्रता से जुड़े दस्तावेजों पर भी कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया गया है। दूसरी ओर, अधिकारियों के स्तर पर यह तर्क दिया जा रहा है कि निर्धारित समयावधि बीत जाने के कारण भर्ती प्रक्रिया नए सिरे से कराई जा सकती है। इस संबंध में दूरभाष पर संपर्क किए जाने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिए जाने का आरोप है, जबकि सीडीपीओ बभनी ने बताया कि 90 दिनों के भीतर जांच पूरी होने पर पुरानी प्रक्रिया से नियुक्ति संभव थी, लेकिन समयसीमा पार होने के बाद नई भर्ती की स्थिति बन सकती है। अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि समयसीमा महत्वपूर्ण थी तो मामला इतने लंबे समय तक लंबित क्यों रखा गया और जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होगी।


Blog single photo

.




Top