Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• शासन ने तबादला सूची जारी कर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की कमान संभालेंगे

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के तहत डॉ. रमेश कुमार मिश्रा को सोनभद्र का नया मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं, महानिदेशक कार्यालय लखनऊ में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर कार्यरत थे। नई नियुक्ति के बाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा विभिन्न जनस्वास्थ्य योजनाओं के संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

• स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की चुनौती

डॉ. रमेश कुमार मिश्रा की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था कई चुनौतियों का सामना कर रही है और आमजन बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की अपेक्षा कर रहे हैं। शासन स्तर पर किए गए प्रशासनिक फेरबदल में प्रदेश के 21 से अधिक जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ऐसे में नए सीएमओ से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद की जा रही है।





Top