Breaking News
जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर आदिवासी महापंचायत आयोजित     |     फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव     |     श्रीराम जन्मभूमि चढ़ावा चोरी मामले में नई एसआईटी के गठन के संकेत     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• खराब नेटवर्क और इंटरनेट सेवा से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार, जनहित में कार्रवाई की मांग

घोरावल(सोनभद्र)। ग्राम पंचायत खिरिहटा के ग्रामीणों ने क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की खराब स्थिति को लेकर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्थापित जिओ टावर का नेटवर्क लंबे समय से प्रभावित है, जिसके कारण कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं बार-बार बाधित हो रही हैं। कई बार नेटवर्क पूरी तरह गायब हो जाने से लोगों को दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

• ऑनलाइन सेवाओं और पढ़ाई पर पड़ रहा सीधा असर

शिकायत में ग्रामीणों ने बताया कि नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण बैंकिंग कार्य, जन सेवा केंद्रों की सेवाएं, विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई, किसानों से जुड़ी डिजिटल योजनाएं तथा अन्य आवश्यक ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि संबंधित विभाग एवं जिओ कंपनी को आवश्यक निर्देश देकर समस्या की जांच कराई जाए तथा नेटवर्क सेवा को शीघ्र सुचारू कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।


Blog single photo

.




Top