Breaking News
अवैध अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल     |     75वें से सीधे 5वें स्थान पर पहुंचा सोनभद्र, सर्किल रेट सर्वे में बड़ा रिकॉर्ड     |     घोरावल पुलिस ने दबोचे दो वांछित, मचा हड़कंप     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• सड़क पर बिखरा खून और झाड़ियों में मिली बाइक, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

विंढमगंज(सोनभद्र)। ग्राम पंचायत जोरूखाड़ के बगबियानी टोला में गुरुवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रजनि कांत (25) पुत्र स्वर्गीय अश्विनी कुमार निवासी पतरिहा के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

• हत्या की आशंका को लेकर कई बिंदुओं पर जांच शुरू

प्रथम दृष्टया परिस्थितियों को देखते हुए युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के सिर के पिछले हिस्से और गर्दन पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं तथा धारदार हथियार से गले पर वार किए जाने की बात सामने आ रही है। क्षेत्राधिकारी दुद्धी की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटनास्थल के पास मिली मोटरसाइकिल और सड़क किनारे पड़े खून के नमूनों की फोरेंसिक जांच कराए जाने की बात कही गई है। बताया जाता है कि रजनि कांत ने पॉलिटेक्निक की पढ़ाई की थी और पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।





Top