Breaking News
खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर सोन नदी, डीएम-एसपी ने तटवर्ती बस्तियों का किया निरीक्षण     |     बाणसागर से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने पर बढ़ेगा सोन नदी का जलस्तर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी     |     किसानों की सुविधा के लिए बढ़ेंगे धान क्रय केन्द्र, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

सोनभद्र। पुलिस विभाग में हुए तबादलों के क्रम में सोनभद्र में तैनात कई क्षेत्राधिकारियों (सीओ) का स्थानांतरण अन्य जनपदों में कर दिया गया है। वर्तमान में सीओ ओबरा के पद पर तैनात अमित कुमार का तबादला मिर्जापुर जनपद कर दिया गया है। अमित कुमार इससे पहले घोरावल और पिपरी क्षेत्र में भी बतौर सीओ अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं सीओ घोरावल राहुल पाण्डेय का स्थानांतरण पीलीभीत जनपद के लिए किया गया है।

• सीओ यातायात चारु द्विवेदी को मिली चंदौली में नई जिम्मेदारी

इसी क्रम में सोनभद्र में सीओ यातायात के पद पर तैनात चारु द्विवेदी का तबादला चंदौली जनपद कर दिया गया है। एक साथ तीन अधिकारियों के स्थानांतरण से जिले के पुलिस महकमे में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। विभागीय स्तर पर जल्द ही नए अधिकारियों की तैनाती को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


Blog single photo


Blog single photo





Top