Breaking News
अवैध अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल     |     75वें से सीधे 5वें स्थान पर पहुंचा सोनभद्र, सर्किल रेट सर्वे में बड़ा रिकॉर्ड     |     घोरावल पुलिस ने दबोचे दो वांछित, मचा हड़कंप     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• शिकायतों के बावजूद समाधान न होने का आरोप, महिलाओं और बच्चों ने खराब हैंडपंप के पास जताया विरोध

म्योरपुर(सोनभद्र)। ग्राम पंचायत अंजानी के टोला मेंरहवा में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीण गोविंदा, तेजू, संतराम, सुनील, बीरबल, हीरालाल और लखन समेत अन्य लोगों का आरोप है कि गांव का हैंडपंप पिछले छह माह से खराब पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान और सचिव से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। भीषण गर्मी के बीच लोगों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

• ग्रामीणों ने किया विरोध, मरम्मत को लेकर अलग-अलग दावे

पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को खराब हैंडपंप के पास एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने जल्द हैंडपंप दुरुस्त कराने की मांग उठाई। वहीं अंजानी ग्राम प्रधान पति राम अवध का कहना है कि हैंडपंप की मरम्मत कराई जा चुकी है, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि हैंडपंप अभी भी खराब है और उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इस संबंध में म्योरपुर के बीडीओ दिनेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कराकर हैंडपंप को शीघ्र ठीक कराया जाएगा।





Top