Breaking News
अवैध अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल     |     75वें से सीधे 5वें स्थान पर पहुंचा सोनभद्र, सर्किल रेट सर्वे में बड़ा रिकॉर्ड     |     घोरावल पुलिस ने दबोचे दो वांछित, मचा हड़कंप     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• बीएनएस और डीपी एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे दो आरोपितों को घोरावल पुलिस ने किया गिरफ्तार

घोरावल(सोनभद्र)। थाना घोरावल पर दर्ज मु0अ0सं0 123/2026 में वांछित चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर भरौली मोड़, कस्बा घोरावल के पास से कान्ता यादव और इन्द्रजीत यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की जा रही थी।

• गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय भेजा गया

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित ग्राम जानर (डोरिहार), थाना घोरावल के निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों को न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी शिवद्वार कविन्द्र सिंह यादव, हेड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह यादव तथा कांस्टेबल जयप्रकाश शामिल रहे।





Top