Breaking News
जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर आदिवासी महापंचायत आयोजित     |     फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव     |     श्रीराम जन्मभूमि चढ़ावा चोरी मामले में नई एसआईटी के गठन के संकेत     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• खसरा फीडिंग अभियान में तीन दिन के भीतर 45 प्रतिशत कार्य पूरा, प्रदेश की रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। आगामी जुलाई माह से लागू होने वाली नई मूल्यांकन सूची (सर्किल रेट) के निर्धारण को लेकर जनपद में खसरा संख्याओं की ऑनलाइन फीडिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत मात्र तीन दिनों में लगभग 45 प्रतिशत खसरा फीडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया। इसके परिणामस्वरूप प्रदेशीय रैंकिंग में सोनभद्र ने उल्लेखनीय सुधार करते हुए 75वें स्थान से सीधे 5वें स्थान पर जगह बना ली है। प्रशासन का कहना है कि इस प्रक्रिया से भूमि के वैज्ञानिक और वास्तविक मूल्यांकन में सहायता मिलेगी।

• नई मूल्यांकन सूची के लिए भूमि की हर गतिविधि का तैयार हो रहा डेटा

अभियान के तहत केवल खसरा संख्या ही नहीं, बल्कि भूमि की अवस्थिति, उससे जुड़ी सड़क व्यवस्था तथा आसपास की आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों का भी विस्तृत विवरण ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग अथवा अन्य सड़कों से भूमि की निकटता सहित 50 मीटर की परिधि में मौजूद गतिविधियों का भी आकलन किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य स्थानीय परिस्थितियों, भूमि की उपयोगिता और बाजार की वास्तविक स्थिति के अनुरूप पारदर्शी एवं व्यवहारिक मूल्यांकन सूची तैयार करना है। उपनिबंधकों और राजस्व विभाग की टीमों के समन्वित प्रयास से यह कार्य युद्धस्तर पर जारी है।





Top