Breaking News
अवैध अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल     |     75वें से सीधे 5वें स्थान पर पहुंचा सोनभद्र, सर्किल रेट सर्वे में बड़ा रिकॉर्ड     |     घोरावल पुलिस ने दबोचे दो वांछित, मचा हड़कंप     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• बिना पंजीयन संचालित अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर संचालित एक अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत का मामला सामने आया है। जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी गांव निवासी 46 वर्षीय शांति देवी को तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में प्रशिक्षित चिकित्सक के बजाय झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा था और उपचार के दौरान महिला की हालत बिगड़ती चली गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

• बिना पंजीयन संचालन का दावा, जांच शुरू होने के बाद फिर उठे निगरानी व्यवस्था पर सवाल

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद बिंद ने बताया कि संबंधित अस्पताल का कोई पंजीयन नहीं है और अस्पताल के अवैध रूप से संचालित होने की जानकारी सामने आई है। विभाग द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कोन क्षेत्र के एक अस्पताल में भी प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद बिना पंजीयन संचालन का मामला सामने आया था, जिसमें प्रशासनिक कार्रवाई की गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद जिला मुख्यालय के समीप खुलेआम संचालित हो रहे कथित अवैध अस्पतालों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और कार्रवाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Blog single photo

.




Top