Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• जरहा रेंज के विभिन्न क्षेत्रों में फलदार और छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

बीजपुर(सोनभद्र)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जरहा रेंज में रेंजर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में सिरसोती पौधशाला सहित विभिन्न स्थानों पर व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत आम, अमरूद, शीशम, सागौन, कंजी और महुआ समेत कई प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में रजमीलान के प्रधान बद्री नाथ, बीजपुर के प्रधानपति विश्राम गुप्ता, सिरसोती के प्रधान विजय सिंह गौड़, डोडहर के प्रधान के पी पाल सहित क्षेत्र के कई नागरिक मौजूद रहे।

• पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व और पेड़ों से मिलने वाले विभिन्न लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है। इस दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया गया।





Top