Breaking News
जनशिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम, रोज होगी ऑनलाइन समीक्षा     |     आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम     |     पुश्तैनी दुकान पर कब्जे और नकदी चोरी का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• कच्चे मकान के बडेर से दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

सलखन(सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के रजधन गांव में एक 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर उन्हें आशंका हुई। दरवाजा बंद होने के कारण जब उसे तोड़कर देखा गया तो रानी पत्नी श्यामसुंदर वर्मा का शव कच्चे घर के बडेर से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल पीआरबी 112 और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

• मौत के कारणों को लेकर गांव में चर्चा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

चोपन पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति श्यामसुंदर वर्मा के पुणे में मजदूरी करने की जानकारी सामने आई है। परिवार में उसके दो पुत्र बताए गए हैं। युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।





Top